हिंदी दिवस, 2022

हर साल हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन ही देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। साल 1953 में पहली बार हिंदी दिवस का आयोजन हुआ था। तभी से यह सिलसिला बना हुआ है। हिंदी दिवस को मनाने का उद्देश्य, हिंदी भाषा की स्थिति और विकास पर मंथन को ध्यान में रखना है। देश में करीब 77 प्रतिशत से भी ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं।


भारत की मुख्य भाषा  'हिंदी' को कब मिली पहचान : 

14 सितंबर 1949 को  राजेंद्र सिम्हा के 50 वें जन्मदिन पर हिंदी को आधिकारिक भाषा (Official Language) के रूप में अपनाया गया और इसके बाद प्रचार-प्रसार को आगे बढ़ाने के प्रयासों में तेजी आई. भारत के संविधान द्वारा 26 जनवरी 1950 को यह निर्णय लागू किया गया था. 

सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में 15 दिन तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा की ओर से हिंदी को आज़ाद भारत की मुख्य भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ था। इसका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 343 (1) में किया गया है। अनुच्छेद के अनुसार भारत की राजभाषा ‘हिंदी’ और लिपि ‘देवनागरी’ है।


क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस :

हिंदी पूरे विश्व में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी की महत्ता बताने और प्रचार-प्रसार के लिए हिंदी दिवस को मनाया जाता है। इस मौके पर देशभर के स्कूलों, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ।

गृह मंत्रालय ने 25 मार्च 2015 के अपने आदेश में हिंदी दिवस पर प्रतिवर्ष दिए जाने वाले दो पुरस्कारों के नाम बदल दिए थे. 1986 में स्थापित 'इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार' को बदलकर "राजभाषा कीर्ति पुरस्कार" और 'राजीव गांधी राष्ट्रीय ज्ञान-विज्ञान मौलिक लेखन पुरस्कार' को बदलकर "राजभाषा गौरव पुरस्कार" कर दिया गया था.

राष्ट्रभाषा- वह भाषा जो एक पूरे राष्ट्र अथवा देश द्वारा समझी, बोली जाती है; तथा उस राष्ट्र की संस्कृति से संबंधित होती है। यह पूरे देश की होती है।

राजभाषा- राज अर्थात् शासन के द्वारा प्रयोग में लाई जाने वाली भाषा।

केंद्रीय विद्यालय कठुआ द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी भाषा के ई-पुस्तक की प्रदर्शनी लगाई जा रही है कृपया आप इस लिंक पर जाकर हिंदी की ई पुस्तके पढ़े और अपने अनुभव साझा करें I


हिंदी की ई -पुस्तकें :


हिंदी उपन्यास

https://hindi.pratilipi.com/hindi-novels-online-reading


ई पुस्तकालय - मुफ्त पुस्तकालय

https://epustakalay.com/


मुंशी प्रेमचंद साहित्य

https://drive.google.com/drive/u/0/mobile/folders/15vJeAIpUwVMXOFW9NEtcpSDyENOKaQy4?usp=sharing


अभिव्यक्ति हिंदी कहानियां

http://www.abhivyakti-hindi.org/phulwari/kahani/index.htm


प्रेरणादायक हिंदी की कहानियां

https://www.motivationalstoriesinhindi.in/2015/08/downloadpdf-motivational-stories-hindi.html?m=1

https://generalknowledgedesk.files.wordpress.com/2015/11/motipdf3.pdf